फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: जेबीटी भर्ती के दौरान भौतिक सत्यापन रिपोर्ट में झोल, 60 शिक्षकों पर गिरेगी गाज

Thu, 02 Sep 2021 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

प्रदेश के 60 अध्यापकों के भौतिक सत्यापन पर संदेह होने पर जांच स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो और एफएसएल मधुबन ने अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें वह किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सके हैं। ऐसे में संदेह के आधार पर इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
JBT भर्ती घोटाला - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में जेबीटी (जूनियर बेसिक ट्रेनिंग) अध्यापकों की भर्ती के दौरान भौतिक सत्यापन रिपोर्ट में झोल पर प्रदेश के 60 जेबीटी शिक्षकों पर गाज गिरने जा रही है। इनके खिलाफ निदेशक एलिमेंट्री एजुकेशन ने कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। इनमें पानीपत के भी दो शिक्षक हैं। इनके भौतिक सत्यापन संबंधी रिपोर्ट को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी तीन सितंबर को मुख्यालय से लेकर आएंगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


पानीपत के दो अध्यापकों में अनिल कुमार लोहिया और सरिता शामिल हैं। अध्यापिका सरिता की भर्ती 2009 में हुई थी और अनिल कुमार लौहया की भर्ती 2008 में हुई थी। भर्ती के बाद से ही ये जांच के दायरे में हैं। इन पर आरोप है कि भर्ती के दौरान इन लोगों ने खुद उपस्थित होकर अपना सत्यापन नहीं कराया है, यानि बगैर सत्यापन के लिए नौकरी पर लग गए।


ऐसे में प्रदेश के 60 अध्यापकों के भौतिक सत्यापन पर संदेह होने पर जांच स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो और एफएसएल मधुबन ने अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें वह किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सके हैं। ऐसे में संदेह के आधार पर इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब जिला के मौलिक शिक्षा अधिकारी 3 सितंबर तक हरियाणा बोर्ड मुख्यालय पंचकूला में इन शिक्षकों से संबंधित सारे दस्तावेज लेने के लिए जाएंगे। उन्हें मुख्यालय की ओर से बुलाया गया है। ये दस्तावेज जिले में लाए जाने के बाद अध्यापकों पर कार्रवाई की जाएगी।

दस्तावेज लाने के बाद मुख्यालय के आदेश अनुसार की जाएगी कार्रवाई

विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड मुख्यालय पंचकूला से 3 सितंबर को दोनों अध्यापकों के पूरे दस्तावेज लेकर आने का निर्देश निदेशक एलिमेंट्री एजुकेशन की ओर से दिया गया है। इन दस्तावेज में दोनों अध्यापकों की ओर से आवेदन फॉर्म भरने से लेकर उनके इंटरव्यू और भौतिक सत्यापन संबंधी दस्तावेज होंगे। इसके बाद बोर्ड एफआईआर करने का निर्देश देगा, तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - बृज मोहन गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें