फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरनारत जाट आरक्षण लिखी केसरिया टोपी में दिखेंगे, जसिया में आज बैठक

Fri, 24 Feb 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
leader
विज्ञापन
पानीपत। उग्रा खेड़ी में जाट आरक्षण को लेकर धरनारत लोग जाट आरक्षण लिखी केसरिया टोपी में दिखाई देंगे। टोपी के एक तरफ जाट और दूसरी आरक्षण लिखा हुआ है। जसिया में शुक्रवार को होने वाली बैठक में पानीपत धरने से दो सदस्य भाग लेंगे। आगामी रणनीति जसिया की बैठक के बाद तय होगी। इसमें प्रदेश के हर धरने से समिति के दो सदस्यों को बुलाया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि समिति ने बैठक सरकार के साथ शनिवार को संभावित बातचीत होने के चलते बुलाई है। प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए वीरवार तक 80 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
विज्ञापन

उग्रा खेड़ी में वीरवार को 26वें दिन भी धरना शांतिपूर्वक चला। इस धरने में पंचकूला से पहुंचे दिलबाग सिंह नैन ने बताया कि उनकी टीम हरियाणा के कोने-कोने में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। जाट समाज का किसान देश के लोगों का पेट भरता है। साथ ही देश की सुरक्षा के लिए कुर्बानी भी देता है। अब बात उनके हितों की आई तो सरकार ने मुंह मोड़ लिया। सरकार को जल्द से जल्द सभी सातों मांगों को मान लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि पंचकूला से कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर एक लाख 90 हजार रुपये का चंदा एकत्रित किया है। इसे शुक्रवार को जसिया में पहुंचकर धरने में शामिल होकर दिया जाएगा। दिलबाग के साथ जितेंद्र संधू, रमेश दहिया ने भी संबोधित किया। महम संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव रामकिशन ने कहा कि जब तक जाट समाज की सातों मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक धरने शांतिपूर्वक जारी रहेंगे। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव प्रताप सिंह दहिया ने बताया कि दस हजार के करीब टोपी बनवाई गई हैं। इन केसरियां रंग की टोपियों पर जाट आरक्षण लिखा होगा। उन्होंने बताया कि एक दिन के लिए धरने का प्रधान हरिसिंह बैनीवाल को प्रधान बनाया गया है। गांव जाटल की रेणु कादियान ने कहा कि जाट समाज की महिलाओं को भी सातों मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। जाट समाज को रामकुंवार शर्मा, बलबीर, रवींद्र, पाला, धर्मबीर व धारा सिंह जांगड़ा ने समर्थन देते हुए छह हजार से अधिक का चंदा भी दिया। इस अवसर पर हास्य कलाकार दरियाव सिंह मलिक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेजबीर जागलान, दीपक खटखड़, पूर्व सरपंच बिंटू मलिक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र दहिया, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुंडू, अमित ढांडा, अमित खर्ब, अरुण मान, मास्टर हरपाल सिंह, सुरेंद्र, दिलबाग सिंह, चतुर्भुज बुड़शाम, मास्टर मामन, रणधीर सिंह, सुरेश करहंस, सुरेश आर्य रिसालू, रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
हर वाहन पर दिखेगा तिरंगा झंडा
धरने में पहुंचने वाले प्रत्येक वाहन पर तिरंगा नजर आएगा। संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सतबीर सिंह देशवाल ने बताया कि सभी वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि तिरंगा झंडा लगाने के साथ ही चलो उग्रा खेड़ी, पहुंचो उग्रा खेड़ी के स्टीकर भी वाहनों पर चिपकाए गए हैं।
विज्ञापन

 छह लाख खर्च, राशि 35 लाख के पार
स्टेडियम में चल रहे धरने में अभी तक 6 लाख रुपये तक का खर्चा आ चुका है। यह खर्च लाउडस्पीकर और टैंट के किराए में हुआ है। खानपान का पूरा खर्च गांव उग्रा खेड़ी कर रहा है। संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव प्रताप सिंह दहिया ने बताया कि अब तक करीबन 37 लाख का चंदा जमा हुआ है। दहिया ने बताया कि हड़ताड़ी ने 11 हजार, महिला मंडल मांडी ने 4100 और इसराना महिला मंडल ने 1100 रुपये का चंदा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें