फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाल तख्त की तर्ज पर बनेगा जाट तख्त

Wed, 06 Aug 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के जाट हर प्रदेश में अकाल तख्त की तर्ज पर जाट तख्त बनाएंगे और एक दूसरे की सांस्कृतिक और सामाजिक परिवेश के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


इसको लेकर 13 अगस्त को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में देश के 13 राज्यों के जाट एक छत के नीचे एकजुट होंगे।

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक मंगलवार को पानीपत के जाटों को न्योता देने के लिए किसान भवन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में जाटों का राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें देशभर के नव निर्वाचित जाट सांसदों और विधायकों का सम्मान करने के सथ जाटों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान के लिए कार्य योजना तय करेंगे। जिसमें देशभर के 13 प्रदेशों के कई लाख जाट शामिल होंगे। वे यहां पर एक दूसरे प्रदेश की सांस्कृति व सामाजिक परिवेश के बारे में जान सकेंगे। यह देशभर के जाटों का सांस्कृति समागम होगा। वे इस समारोह को सफल बनाने के लिए जाटों के बीच खुद न्योता देने को पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर प्रदेश में जाट मुख्यालय बनाया जाएगा, जो अकाल तख्त की तर्ज पर बनेगा और उसका नाम जाट तख्त रखा जाएगा। समारोह में जाटों को मजबूत बनाने व उनके सम्मान को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी और लोगों के सुझाव भी जाने जाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक का किसान भवन में पहुंचने पर स्वागत किया और उन्होंने किसान मसीहा सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतबीर सिंह देशवाल, जगदीश घनघस, सुरेंद्र मलिक, बीएस अहलावत, सुनील बांगड़, मनीष कादियान, जयप्रकाश और नवीन नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें