फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों का धरना तेज, एक को आ सकते हैं मलिक

Tue, 31 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

पानीपत। जाटों ने अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन तेज कर दिया। प्रशासन ने समिति को लाउड स्पीकर और बैनर की अनुमति नहीं दी। इसके बाद समाज के लोगों ने प्रदेश के गांवों में धरने के साथ यूपी के विस चुनाव में भाजपा के विरोध में प्रचार शुरू कर दिया है। धरने में लोगों की संख्या बढ़ने लगी है और ग्रामीणों ने भी समर्थन देना शुरू कर दिया है। समाज के लोगों के अड़ने पर अब प्रशासन फिर से अनुमति लेने की बात कह रहा है। इन सबके बीच अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक एक फरवरी को उग्रा खेड़ी में धरने में शामिल हो सकते हैं। इसकी जानकारी होने पर प्रशासन, पुलिस और खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। धरने को देखते हुए एसडीएम और डीएसपी मुख्यालय फोर्स के साथ सनौली-हरिद्वार मार्ग स्थित स्टेडियम में मौजूद रहे। नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास भी पुलिस बल तैनात रहा। तहसीलदार जिवेंदर मलिक धरना दे रहे लोगों के पास पहुंचे और उनसे शांति पूर्वक धरना देने की अपील की।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य सोमवार सुबह नौ बजे से ही उग्रा खेड़ी की चौपाल में पहुंचना शुरू हो गए। पहले दिन के मुकाबले लोगों की संख्या सोमवार को अधिक रही। बताया जा रहा है कि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जाट यशपाल मलिक ने समिति के कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह दहिया को अन्य सदस्यों के साथ सुबह 9.30 बजे उत्तर प्रदेश के शामली में बुला लिया। वहां पर भी जाटों के आंदोलन को तेज करने और सरकार की वादाखिलाफी पर चर्चा हुई। शामली में बैठक करीब दो घंटे चली। इस बीच धरने को समिति सदस्य सुरेंद्र मलिक और जिला प्रधान सतबीर देशवाल ने संभाला। इससे पहले समिति के सुरेंद्र मलिक और दो अन्य सदस्यों ने गांव के स्टेडियम में पहुंचकर एसडीएम विवेक चौधरी से लाउड स्पीकर और बैनर लगाने की अनुमति मांग की, लेकिन उन्होंने अनुमति देने से मना कर दिया। इस दौरान सदस्यों ने धरना स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के नेतृत्व का बैनर लगा दिया। कुछ देर के लिए बैनर को सदस्य उठाए रहे। हालांकि, अनुमति न मिलने पर बैनर और लाउड स्पीकर साइड में रख दिए गए। सदस्यों ने लोगों को धरना स्थल की जानकारी देने के लिए दिशा सूचक बोर्ड भी बनवाए हैं। यह भी अनुमति नहीं मिलने के कारण रखे रह गए।
विज्ञापन

यूपी में नहीं बनेगी बीजेपी की सरकार
दोपहर 2.06 बजे प्रताप दहिया शामली से धरना स्थल उग्रा खेड़ी की चौपाल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि धरना समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के नेतृत्व में जारी रहेगा। उन्होंने जाट समाज के लोगों से धरने को समर्थन देने की अपील की। साफ शब्दों में कहा कि प्रशासन और पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हुए आंदोलन में बेकसूर लोगों को भाजपा की हरियाणा सरकार ने जेल भेज दिया। सरकार और प्रशासन चाहे जितना दबाव बना ले, लेकिन वे झुकेंगे नहीं। आरोप लगाया कि बीजेपी ने आरक्षण को लेकर जाटों को बार-बार धोखा दिया। अब हमने भी आरक्षण लेने और सरकार की पोल खोलने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया जा रहा है। दावा किया कि यूपी में भाजपा की सरकार नहीं बननी चाहिए। तभी केंद्र सरकार की नींद खुलेगी। इस अवसर पर यशपाल मलिक, दीपक खटखड़, रामचंद्र डाहर, हरपाल मलिक, सुभाष कुहाड़, रणबीर, जिले सिंह, सूबेदार सिंह, नफे सिंह और मास्टर इंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
लोगों को जोड़ने के अभियान शुरू
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रताप दहिया ने बताया कि 1 फरवरी को छोटू राम जयंती के अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक गांव उग्रा खेड़ी में धरना स्थल पर पांच बजे पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि धरने में पहुंचने वाले लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाएगी। इसके लिए उन्होंने हर घर से एक सदस्य को धरने में आने के लिए भी अभियान शुरू किया है।

आलू-पूड़ी का चखा स्वाद
दूसरे दिन के धरने में लोगों को आलू-पूड़ी का भोजन चौपाल में ही करवाया गया। धरने पर बैठे लोगों ने दोपहर 2.25 बजे भोजन लेना शुरू कर दिया। इसके लिए हलवाई की व्यवस्था की गई थी। कुछ जानकारों की बातों पर यकीन करें तो यह सब प्रबंध गांव के ही कुछ लोगों ने किया था।
भाईचारे को रखेंगे कायम : बिंटटू
गांव उग्रा खेड़ी के पूर्व सरपंच व भाकियू पानीपत के उप प्रधान बिंट्टू मलिक ने कहा कि उनके सामने सबसे पहले भाईचारा है और गांव की चौपाल में धरने पर बैठे जाट समाज के साथ है। गांव के दर्जनों युवा समाज के लोगों के लिए जल-पान देने में जुटे रहते हैं। केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा समाज के लोगों की मांगों की तरफ ध्यान देना चाहिए।

पहले धरने की लें परमिशन : एसडीएम
एसडीएम विवेक चौधरी ने बताया कि चौपाल में होने वाला धरना महज एक बैठक है। धरने के लिए प्रशासन ने जाटल स्टेडियम को निर्धारित किया है। यदि समिति के सदस्य उग्रा खेड़ी या आसपास किसी अन्य स्थान की अनुमति लेना चाहते हैं तो वे प्रशासन को बताएं। आज सुबह समिति के सदस्य लाउड स्पीकर आदि की अनुमति मांगने के आए थे। इसकी उन्होंने अनुमति नहीं दी है। तब भी उन्हें धरने के लिए जगह फाइनल करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन



दहिया को बनाया गया राष्ट्रीय सचिव
पानीपत। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के आदेशानुसार जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रताप सिंह दहिया ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा गांव उग्रा खेड़ी के धरने स्थल पर कर दी गई। इस कार्यकारिणी में प्रताप दहिया को राष्ट्रीय सचिव, अशोक बलहारा को प्रभारी हरियाणा, सूबे सिंह ढाका को प्रदेशाध्यक्ष, महेंद्र पूनिया, कृष्ण लाल हुड्डा, आशीष कुमार, सुरेंद्र मलिक मतलौडा को प्रदेश महासचिव और रामभक्त को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। हवा सिंह लांबा और कुलदीप सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया। सुरेश कादमा, सुरेंद्र, सतपाल, राजीव श्योराण, रामफल बामला, सुधीर कुमार, मीर सिंह, महेंद्र ढिल्लो, विक्रम धनखड़, मनमोहन सिंह, जोगेंद्र सिंह, रणधीर नैन, चतुर भुज, मास्टर मामन बैनीवाल, सुरेश आर्य, दयानंद, राजकुमार फौजी, धर्मपाल सिंह, प्रदीप वरगर, साहब सिंह, राज सिंह, होशियारा दरियापुर, सतीश कादियान, ईश्वर सिंह, जय नारायण, सुरजीत, सोनू, नरेश, देवेंद्र, रामकुमार, जगदीश, भोपा, जय नारायण को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। पानीपत में सतबीर देशवाल जिलाध्यक्ष रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें