पानीपत। मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में पांच दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव मंगलवार को शुरू होगा। यह 16 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे और श्रद्धालु भगवान श्री कृष्णा की महिमा का गुणगान करेंगे। इस बार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने सभी सेवादारों और मंदिर के सदस्यों के साथ मिलकर सोमवार को बैठक की और सभी को कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि मंदिर में 12 से 15 तक भजन गायकों द्वारा सत्संग और कीर्तन आयोजित किया जाएगा। संवाद