फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जन औषधि केंद्र का कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के प्रथम तल पर जन औषधि केंद्र खुल गया है। रोगियों को यहां कम दाम पर दवाइयां मिलेगी। मरीजों को बाहर से दवाएं नहीं खरीदनी पड़ेगी। फिलहाल रोगियों को जो दवा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है वह दवा बाहर से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ती है। जन औषधि केंद्र में दवाओं के दाम बाहर की अपेक्षा 70 प्रतिशत तक कम होंगे। आज जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करेंगे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केतन भारद्वाज को जन औषधि केंद्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

बाहर मेडिकल स्टोर प र शुगर की अमरियल एम-वन की 15 टेबलेट निजी मेडिकल पर 136 रुपये की मिलती हैं, लेकिन औषधि केंद्र पर यह सिर्फ 10 रुपये में दी जाएगी । ऐसे ही सभी बीमारियों के दाम काफी कम होंगे। इस जन औषधि केंद्र का संचालन जिला अस्पताल प्रबंधन की देखरेख में किया जाएगा। जन औषधि केंद्र पर 300 से ज्यादा प्रकार की दवाइयां मरीजों को सस्ते दाम पर दी जाएगी। सिविल अस्पताल के ओपीडी ब्लाक में 14 जून 2019 को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया था। तत्कालीन एसडीएम वीना हुड्डा ने इसका शुभारंभ किया था। जिला रेडक्रॉस सोसायटी इसका संचालन कर रही थी। कुछ समय तक केंद्र चला और फिर डीजी हेल्थ ने इसे अस्पताल परिसर से बाहर शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। पत्र में कहा गया था कि किसी संस्था को अस्पताल परिसर में स्थान नहीं दिया जा सकता है। 2022 में नागरिक अस्पताल का जन औषधि केंद्र बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें