फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एलिवेटेड हाईवे हादसे के बाद जीटी रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। कोचिंग सेंटर से घर जाने के लिए बस के इंतजार में बैठे सनौली खुर्द निवासी अंशुल, सागर और विपिन ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का शीशा तोड़कर घायल कृष्ण को सनौली रोड स्थित हैदराबादी अस्पताल में दाखिल कराया। कृष्ण ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है और गाड़ी में किसी काम के बाद अपने घर लौट रहा था। वहीं अन्य लोगों ने मोटरसाइकिल सवार नौशाद को उठाकर हैदराबादी अस्पताल में दाखिल कराया। नौशाद ने बताया कि वह पेंट का काम करता है। सोमवार को दोपहर तक काम करने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। इस हादसे में उसके एक पैर की छोटी अंगुली कट गई और उसके हाथ व शरीर के बाकी हिस्से में गंभीर चोट लगी है। गौरतलब है कि इतने बड़े हादसे के बावजूद कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।सूचना मिलते ही पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज, एडीवी डॉ. पंकज यादव, एसडीएम पानीपत मनदीप सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गिल और डीएसपी सुरेश सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर घायलों का हालचाल जाना और उनका इलाज कराने का भरोसा दिया। थाना शहर थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एनएचएआई ने शहर में नांगल खेड़ी से सेक्टर-18 तक करीब 10 किलोमीटर लंबाई में एलिवेटेड हाईवे कॉरिडोर बनाया है। एक निजी कंपनी को इसके निर्माण का ठेका दिया गया और कंपनी ने सेक्टर-18 में टोल लगाया। 2009 में इसका शुभारंभ किया गया था। इस पर करीब 403 करोड़ रुपये की लागत आई थी।









वर्जन :

एलिवेटेड हाईवे कोरिडोर की ड्रेनेज पाइप नीचे गिरने की सूचना मिली थी। इसमें तीन घायल सामने आए हैं। घायलों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें निष्पक्ष जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत सिंह शेखावत, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें