फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जैन मुनियों ने दिया अपरिग्रह, क्षमा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। चातुर्मास के दौरान रविवार को जिले में पांच स्थानों पर जैन मुनियों के प्रवचन हुए। शहर समेत विभिन्न स्थानों पर जैन मुनियों ने साधकों को अपरिग्रह, क्षमा और प्रेम के साथ जीवन जीने तथा कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया। राजाखेड़ी गांव में रमण गुरुनी महाराज, अग्रवाल मंडी में मनोज मुनि महाराज और गांधी मंडी में डॉ. राजेश मुनि व राजेंद्र मुनि महाराज ने प्रवचन किए।
विज्ञापन

एसएस जैन सभा राजाखेड़ी में रमण गुरुनी महाराज ने क्षमा और प्रेम का संदेश देते हुए कहा कि अहंकार, नफरत और क्लेश को छोड़कर क्षमा भाव व भाईचारे के साथ जीवन जीना चाहिए। अहंकार और नफरत व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित करते हैं और अहंकार विनाश का कारण बनता है। इसलिए अहंकार का त्याग कर विनम्रता के साथ जीवन जीना चाहिए।
एसएम जैन सभा अग्रवाल मंडी में मनोज मुनि महाराज ने अपरिग्रह पर प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मोह-माया और भौतिक वस्तुओं के प्रति अत्यधिक लगाव या उनका अनावश्यक संग्रह नहीं करना चाहिए। मोह-माया का त्याग कर प्रभु भक्ति में मन लगाना चाहिए।
विज्ञापन

जैन स्थानक गांधी मंडी में डॉ. राजेश मुनि महाराज ने कहा कि समाज को पाखंड, अंधविश्वास और अनावश्यक कर्मकांडों से दूर रहना चाहिए।


20,870 लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लेकर बनाया रिकॉर्ड
पानीपत। गांधी मंडी में आयोजित समारोह में नशामुक्ति अभियान के तहत 20,870 लोगों ने संकल्प-पत्र भरकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया। अमेरिका की गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंडिया हेड आलोक कुमार की टीम ने उपलब्धि का प्रमाणपत्र गांधी मंडी जैन समाज को सौंपा। अभियान में योगदान देने वाले डॉ. एपी जैन, जगदीश जैन, डॉ. ईश्वर जैन, विजय जैन, अशोक आर्य और रिद्धि जैन समेत सहयोगियों को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें