- भगवान जगन्नाथ की 130वीं रथयात्रा महोत्सव के दूसरे दिन चित्र-विचित्र के भजनों पर झूमा शहर
- मंदिर परिसर में शनिवार रात चित्र-विचित्र ने भजन संध्या में दी प्रस्तुति
- महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, श्रद्धालुुओं में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पंचायत अग्रवाल वैश्य द्वारा 130वें वार्षिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को चित्र-विचित्र महाराज ने मधुर भजनों से भक्ति रस की धारा बहाई। चित्र-विचित्र महाराज द्वारा गाए भजनों देके चरणों की सेवा मुझे श्री राधे मेरी किस्मत बदल दीजिए..., मेरे जीवन की डोर जुुड़ गई राधे रानी से..., सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो..., सांसों की माला पे सिमरू में हरि का नाम..., जय-जय जगन्नाथ, इस दिल में हुआ अंधेरा है, इक बार तो कहदे कि तू मेरा है... आदि भजन सूनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति रस की धारा में नहाकर अपने को निहाल किया। देर रात तक सभी भक्त मधुर भजनों पर झूमते रहे।
प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस भव्य संकीर्तन में मुख्यातिथि समाजसेवी सतनारायण गुप्ता, कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल, सेशल जज निलिमा शांगला, सुधीर जिंदल, पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, समाजसेवी सुरेंद्र रेवड़ी ने भगवान जगन्नाथ और स्वामी मुक्तानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। पंचायत द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों का पगड़ी, पटका व जगन्नाथ पुरी के भव्य मंदिर स्मृति-चिन्ह व प्रसाद देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपरस्त भूषण गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, उत्सव प्रबंधक प्रदीप तायल, आनंद गुप्ता, हितेंद्र कंसल, लालचंद तायल, नीरज कंसल, दीपक गोयल, दिनेश मित्तल, चिराग गुप्ता, गुलशन कंसल, अभिषेक सिंगला व सुरेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।