फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्वेतांबर एजुकेशन सोसाइटी अंसल के जगदीश जैन बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्वेतांबर एजुकेशन सोसाइटी अंसल जैन सभा की कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में समाज के 50 सदस्यों में से दो के दिवंगत होने के कारण शेष 48 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में पूर्व प्रधान जगदीश राय जैन ने 25 मत प्राप्त कर नवीन जैन को दो मतों से पराजित करते हुए दोबारा अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। महासचिव पद पर संजय जैन ने राजेंद्र जैन को 25 मतों के मुकाबले 22 मतों से तीन मतों के अंतर से हराया। सचिव पद के लिए अजय जैन ने जयभगवान जैन को 26-22 मतों के अंतर से चार मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद की दौड़ में पुनीत जैन ने सुभाष जैन को बेहद करीबी मुकाबले में 24-23 के अंतर से मात्र एक मत से हराकर विजय हासिल की। जैन समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

नव-निर्वाचित प्रधान जगदीश राय जैन ने कहा कि वे पूर्व की भांति समाजहित में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समस्त कार्यकारिणी मिलजुल कर अंसल जैन समाज की प्रगति, प्रतिष्ठा एवं एकता को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें