Jagadhri's Isha Kala topped the National Essay Writing Competition
- फोटो : Panipat
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग के सौजन्य से राष्ट्रीय स्तर की निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईटी से संबंधित विषयों पर कंप्यूटर विभाग द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें देशभर से 77 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इस प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी से ईशा कला ने प्रथम स्थान, आईबी पीजी कॉलेज पानीपत से दीर्घ नासा ने द्वितीय एवं दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र से ग्रेसी सहारण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार, सह-संयोजक प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. विनय भारती और कोऑर्डिनेटर प्रो. दीप्ति जुनेजा ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अश्वनी गुप्ता एवं प्रो. दीप्ति जुनेजा ने निभाई। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कंप्यूटर साइंस विभाग को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।