फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कंडम भवन में चलती मिली आईटीआई और वर्कशॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को जीटी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण किया। आईटीआई का प्रशासनिक भवन, कमरे और वर्कशॉप दो साल पहले कंडम भवन में चल रही थी। मंत्री ने खस्ता भवन को देखकर इसके निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। प्राचार्य विक्रम सिंह पांचाल ने प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि इसका रिमाइंडर भेजा जाएं। वे इसको खुद देखेंगे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री दोपहर बाद करीब सवा एक बजे जीटी रोड स्थित आईटीआई में पहुंचे। वे यहां करीब 40 मिनट तक रहे। प्राचार्य विक्रम सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यालय व भवन के बाद इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र की मैकेनिकल वर्कर व ऑटोमोबाइल वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से उनके काम और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल की। मंत्री ने कई विद्यार्थियों से प्रशिक्षण केंद्र में पहुंचने का समय व उनके प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी ली। लड़कियों से इलेक्ट्रिकल विंग के प्रशिक्षण के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशिक्षण केंद्रों का सुधार करना व विद्यार्थियों को अच्छा प्रशिक्षण दिलाना है ताकि वे कौशल में और आगे बढ़ सके। इस मौके पर स्टाफ के कुछ सदस्यों ने राज्य मंत्री से स्टाफ क्वार्टर बनवाने का अनुरोध किया। जिस पर मंत्री ने प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। मंत्री ने परिसर में शौचालय को और दुरुस्त करने व साफ सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें