समालखा। नई अनाज मंडी स्थित जैन स्थानक में प्रवचन कर रहे उपेंद्र मुनि ने मनुष्य जीवन में सच्चे मित्र के होने पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि मनुष्य के जीवन में सुख और दुख की घड़ी में साथ देने के लिए सच्चे मित्र की आवश्यकता होती है। साथ ही उन्होंने बताया कि हर विकट परिस्थिति से बचने के लिए मित्र का साथ होना जरूरी होता है। सच्चा मित्र वहीं होता है जो हर परिस्थिति में अपने साथी के साथ खड़ा रहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रावक मौजूद रहे। सभी ने मुनि की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और जीवन में धारण करने की बात कही। संवाद