फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इसराना के यश कराटे में बढ़ा रहे जिले और प्रदेश का मान

Sat, 17 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
यश। स्वयं - फोटो : जिला अस्पताल में मशीन खराब होने से बंद सीटी स्कैन।
विज्ञापन
पानीपत। इसराना के 15 वर्षीय यश ने कराटे के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला और प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले यश ने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। आज यश की उपलब्धियां क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। यश ने अब तक जिला स्तर पर छह स्वर्ण पदक, जबकि राज्य स्तर पर दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर 2025 में कैथल में आयोजित स्कूली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यश ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई, वहीं, अगस्त में आयोजित हरियाणा राज्य कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम चमकाया है। उनके पिता इसराना में किराना की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और मां सुदेश देवी गृहिणी हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने कभी भी यश के सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया। हर संभव प्रयास कर बेटे को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। यश इसराना के ही एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र हैं और नियमित रूप से अभ्यास के साथ अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देते हैं।

यश पिछले कई वर्षों से इसराना स्थित यूनाइटेड मार्शल आर्ट्स एकेडमी में कोच अंकित जागलान से कराटे प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच अंकित जागलान ने बताया कि यश शुरू से ही सीखने की ललक रखने वाले खिलाड़ी रहे हैं। कठिन अभ्यास करने से वह कभी पीछे नहीं हटते और हर मुकाबले से कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं। यश ने बताया कि उनका सपना है कि आने वाले समय में वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करें, इसके लिए वह रोजाना घंटों अभ्यास करते हैं और अपने कोच के बेहतर प्रशिक्षण से ही वह निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं। उनके माता-पिता के सहयोग से ही वह आज यहां तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यश। स्वयं- फोटो : जिला अस्पताल में मशीन खराब होने से बंद सीटी स्कैन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें