फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराना में कामकाज रहा ठप

Wed, 22 Jan 2014 12:00 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के तत्वावधान में खंड में हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा। इससे उपभोक्ताओं और फरियादियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


तीन दिन की हड़ताल के पहले दिन इसराना समेत क्षेत्र के नौल्था, अहर, मांडी, ब्राह्मण माजरा और डाहर पॉवर हाउस में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। पॉवर हाउस परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इसराना के नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया।
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ने कई बार पॉवर हाउस का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पॉवर हाउस के कार्यालयों पर भी ताले रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। कर्मचारी नेता सीताराम शर्मा और राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। जिससे उनमें रोष व्याप्त है। उनकी मांगों के लागू होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर राजेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, महेंद्र सिंह, कर्म सिंह और तेजबीर मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें