अंबाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारी की घोषणा की गई। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने युवा कांग्रेसी नेता ईशु गोयल को जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। इशू गोयल लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में भिन्न पदों पर काम कर रहे हैं। इशू गोयल ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से मिली नई जिम्मेदारी का वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। संवाद
इशू गोयल।