अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में शनिवार को कथा-कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। संगत ने गुरु चरणों में बैठकर समागम में हिस्सा लिया और नाम सिमरण किया। गुरुद्वारा साहिब के जत्थों ने कथा व कीर्तन सुनाकर संगत को गुरबाणी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक भी मौजूद रहे। संवाद