फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धान खरीद में गड़बड़ी, मार्केट कमेटी सचिव से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले की मंडियों में धान खरीद में गड़बड़ी सामने आई है। जिले में अब तक 32 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है।
जबकि आधी फसल आना बाकी है। जबकि पिछले साल पूरे सीजन में 22 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की थी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मार्केट कमेटी के सचिव से रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन की सख्ती के बाद मार्केट कमेटी के अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है।
वहीं भारतीय किसान यूनियन पहले ही मंडी में गड़बड़ी के आरोप लगा चुकी है। जिले की सात मंडियों में धान की खरीद कार्य चल रहा है। अब धान की 1509, 1121 और इसके समकक्ष दूसरी किस्म के धान की आवक चल रही है। मंडियों में आवक पूरी तेज है और खेतों में भी धान कटाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सूरजभान रावल ने बताया कि इस बार धान का उत्पादन पिछले साल से कम है, जबकि मंडियों में आवक अधिक हैं। वहीं उपायुक्त ने मामले में स्वयं कड़ा संज्ञान लिया है। उपायुक्त ने मार्केट कमेटी सचिव धान की आवक और खरीद का पूरा ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें