फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ईरान-इस्राइल तनाव से निर्यात प्रभावित, चिंता में उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव से पानीपत से हैंडलूम और टेक्सटाइल का निर्यात थम सा गया है। निर्यातकों को इनके साथ इसके साथ लगते दुबई और अन्य आठ देशों में होने वाले व्यापार के लिए चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

इन देशों में 400 से 500 करोड़ का निर्यात होता है। इसमें सबसे अधिक मिंक कंबल और कंबल का व्यापार होता है। निर्यातक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपसी तनाव को देखते हुए व्यापार को प्रभावित करने वाला मान रहे हैं। अमेरिका के टैरिफ वार के बाद ईरान और इस्राइल देश में निर्यात हो रहा था। ईरान से अधिक इस्राइल के बायर्स पानीपत के हैंडलूम और टेक्सटाइल उत्पादों के साथ कंबल और मिंक कंबल की मांग करते हैं।
ऐसे में निर्यातक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना व्यापार बनाए हुए थे। इसके साथ कई बड़े बायर्स के दुबई में कार्यालय हैं। वे यहां से गृह सज्जा और अन्य उत्पादों की मांग पानीपत से पूरा करते थे। ईरान व इस्राइल में तनाव बढ़ने के बाद निर्यात थम गया है।
विज्ञापन

दोनों देशों के बायर्स बाजार में भी मांग कम होने की बात कहकर पीछे हट गए हैं। वहीं बंदरगाह पर भी सामान रुका हुआ है। ऐसे में निर्यातकों को आगे व्यापार की उम्मीद कम नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें