पानीपत। एनएफएल (नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड) में आईपी सिंह ने मुख्य महाप्रबंधक का वीरवार को पदभार संभाल लिया। उन्होंने पहले दिन ही अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईपी सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से केमिकल इंजीनियरिंग व मार्केटिंग में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इग्नू से पास की हैं।
आईपी सिंह ने 11 नवंबर 1991 को एनएफएल ज्वाइन किया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने नंगल इकाई से अपने औद्योगिक सफर की शुरुआत की और अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रदर्शन किया। नंगल, बठिंडा, पानीपत इकाई के उत्पादन विभाग के विभिन्न अनुभागों में सेवाएं दी। उन्होंने अमोनिया फीड स्टॉक चेंजओवर परियोजना के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई। नंगल व पानीपत इकाई में अपनी पदस्थापना के दौरान उन्होंने उत्पादन व जीटीजी प्रोजेक्ट विभागों के मुखिया के तौर पर इकाई के निर्विघ्न संचालन में सराहनीय योगदान दिया। ये जानकारी सहायक प्रबंधक (मास) मुकेश कुमार ने दी है। ब्यूरो