गांव नवादा आर में चोरों ने खेत में कमरे से इंवर्टर व दो बैटरी चोरी कर ली। किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उग्राखेडी गांव निवासी जगदीप मलिक पुत्र जीत सिंह ने बताया कि उसके नवादा आर गांव में खेत है। खेत में बने कमरे में इंवर्टर व दो बैटरी रखे हुए थे। अज्ञात चोर उन्हें उठा कर ले गए। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द चोरों को पकड़ा जाए।