फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोबाइल स्नेचिंग गिरोह से पूछताछ, वारदात का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत जेल में बंद मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पूछताछ के लिए शुक्रवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई तो आरोपियों से एक ओर वारदात का खुलासा हो गया।
विज्ञापन




थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक नाबालिग साथी आरोपी के साथ मिलकर 11 नवंबर की देर रात हरि नगर रोड पर शराब ठेके पास पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन व तीन हजार रुपये छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। स्नेचिंग की इस वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में जयप्रकाश निवासी गंगाराम कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपियों ने छीनी गई नगदी में से ज्यादातर पैसे नशा करने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे स्नेच किया एक मोबाइल व बचे 500 रुपये बरामद कर शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि बीते दिनों सीआईए वन पुलिस टीम ने एक नाबालिग सहित उक्त दोनों आरोपियों को मोबाइल स्नेचिंग के अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से छीना गया एक मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर पूछताछ में बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह मधुबन और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें