फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओस्टिज कोटे में हुए 22 करोड़ के घोटाले में प्लाट धारकों को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ऑस्टिज प्लॉट ड्रा में हुए 22 करोड़ के घोटाले पर निदेशालय पंचकूला ने संज्ञान लिया है। जिस पर अब प्लाट धारकों को शो कॉज यानी कारण बताओं नोटिस जारी करने के लिए संपदा अधिकारी हुड्डा को निर्देश जारी किए गए हैं। इस बारे में शिकायतकर्ता जोगिंद्र स्वामी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि जिले के मुख्य दलाल के साथ लीगल सेल पंचकूला के अधिकारी मिले हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जब 2021 में रिमाइंडर डाला गया, तब भी इस पर शो कॉज नोटिस जारी किया गया और अब एक साल के अंदर दोबारा फिर से शो कॉज नोटिस जारी होना अपने आप में एक हैरानी का विषय है। जो ये दर्शाता है कि पंचकूला निदेशालय के कुछ अधिकारी इस घोटाले पर पर्दा डाल कर मामले को रफा-दफा करना चाहते हैं। जबकि नियमानुसार अब तक इन प्लाटों को कैंसिल हो जाना चाहिए था।
बॉक्स
ये थे वे प्लाट जो गलत तरीके से करवाए अलॉट:
उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने छह प्लाट कमला देवी प्लॉट नंबर 733 पी 232 ए, प्रताप मलिक प्लॉट नंबर 1061, मलिक जगबीर मलिक 1413 जय भगवान नंबर 1412, केला देवी प्लॉट नंबर 975, 568 बलविंद्र सिंह 568 बी, गलत तरीके से अलॉट करवाए थे।
विज्ञापन

बॉक्स
यूं चला धांधली का सिस्टम:
उन्होंने कहा कि इन सभी प्लाटों के ऊपर दोबारा से एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई थी। इन सभी प्लाटों को निरस्त करने बारे अनुमोदित की रिपोर्ट करीब 3 -4 महीने पहले मुख्य प्रशासक को भेज दी गई थी। हैरानी की बात ये है कि इस ड्रॉ में कोई भी किसान शामिल नहीं था। इसमें एक दलाल के साथ जितने उसके रिश्तेदार और खरीदार थे। उनके द्वारा ड्रा निकलवाया गया और उनको ही यह प्लाट आवंटित किए गए।
बॉक्स
सेक्टर 18 और 24 के प्लाट लेकिन अलॉटमेंट दी 11-12 की
गौरतलब है कि जो प्लाट सेक्टर 18 और 24 के लिए आवेदित थे, उन सभी प्लाटों को शहर के सबसे महंगे क्षेत्र और पॉश इलाके में तत्कालीन मुख्य प्रशासक से मिलीभगत करके सेक्टर 11- 12 में अलॉटमेंट करवा दिया। जिससे करोड़ों रुपये की अवैध कमाई वसूल की गई। जिसकी मुख्य प्रशासन के पास अन्य सेक्टरों में प्लाट देने की कोई पावर ही नहीं होती, उसके बावजूद भी इन प्लाटों को दूसरे सेक्टर में अलॉट किया गया।
बॉक्स
2015 में भी इसी प्रकार हुई धांधली
इस मामले में 16 जुलाई 2015 में भी तत्कालीन मुख्य प्रशासक ने दलाल से मिलीभगत कर कुछ प्लॉट जिनमें 1090 ,1059, 1091, 1092, 1094 को भी सेक्टर 12 में अलॉटमेंट करवा ली। इन प्लाटों में भी धांधली की गई। यह सभी प्लाट भी सेक्टर 18 और 24 के लिए अनुमोदित थे। उन्होंने मुख्य प्रशासक से मांग करते हुए कहा है कि इन प्लॉटों की भी जांच बैठाई जाए और इसमें शामिल अधिकारियों और दलालों पर आपराधिक मामला दर्ज करते हुए इन प्लाटों को तत्काल प्रभाव से रद किया जाए। इसके बाद नियमानुसान इन प्लाटों को दोबारा से नीलामी में लाया जाएा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें