फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इनसो ने छात्रसंघ चुनाव कराने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने प्रदेश में छात्रसंग चुनाव कराने की मांग उठाई है। संगठन न एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की इनसो हरियाणा में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग कर रही है। इसको लेकर प्रशासन के मार्फत मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप चुके हैं। सरकार ने इस पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। इससे छात्रों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1996 से कॉलेज व विश्वविद्यालय के चुनाव बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसो के प्रयासों से 2018 में छात्र संघ के चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से कराए गए। पांच साल बाद भी प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं कराए गए हैं। इनसो ने इस मांग को लेकर दोबारा आवाज उठाई है। देशवाल ने कहा कि हर जिले में कॉलेज, हॉस्टल और यहां अच्छी लाइब्रेरी होनी चाहिए। इस अवसर पर रौनक सिंह, सोमबीर जागलान, अजय शर्मा, विवेक खर्ब, सुनील पांचाल व रोबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें