फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में काम सीख चला रही थी क्लीनिक, छापामारी में फूटा भांडा

Tue, 23 Jun 2015 12:35 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक निजी अस्पताल में काम सीखकर क्लीनिक चलाने का मामला सामने आया है और स्वास्थ्य विभाग ने इसका खुद भंडाफोड़ किया है। संचालिका बिना डिग्री और परमिशन के अंग्रेजी की दवा लिख रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम एमटीपी की शिकायत के आधार पर क्लीनिक पर पहुंची थी। विभाग की टीम को क्लीनिक पर एमटीपी से संबंधित कोई तथ्य नहीं मिल सके।
विज्ञापन


मॉडल टाउन थाना पुलिस ने विभाग की शिकायत पर क्लीनिक संचालिका के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल की धारा और धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने क्लीनिक संचालिका को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत हरिनगर स्थित एसपीआर क्लीनिक पर छापामारी की। इसकी अगुवाई डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर बतरा ने की। विभाग को शिकायत मिली थी कि क्लीनिक में एमटीपी के तहत काम किया जा रहा है। विभागीय टीम ने क्लीनिक की बारीकी से जांच की, लेकिन एमटीपी से संबंधित कोई तथ्य नहीं मिल सके। विभाग की टीम ने क्लीनिक संचालिका की डिग्री मांगी तो उसके पास किसी तरह की डिग्री नहीं थी। डॉक्टरी जांच में क्लीनिक संचालिका सीमा के पास डॉक्टर की डिग्री नहीं मिली। उसने प्राइवेट अस्पताल से नर्सिंग का काम सीखने के बाद क्लीनिक शुरू किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक संचालिका के खिलाफ थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी। थाना पुलिस ने क्लीनिक संचालिका के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एक अन्य अस्पताल पर भी दी दबिश
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अन्य अस्पताल पर भी दबिश दी। विभाग को सूचना थी कि न्यू रमेश नगर स्थित एक क्लीनिक पर एमटीपी का कार्य होता है। विभाग की टीम ने काफी जांच पड़ताल की। लेकिन क्लीनिक पर कोई भी संदिग्ध गतिविधि और दवा नहीं मिली। टीम की जांच में अस्पताल संचालिका भी बीएएमएस मिली।

विभाग की छापामारी में खुल रही परतें
शहर और जिले में एमटीपी के गोरखधंधे की परतें लगातार खुलती जा रही हैं और स्वास्थ्य विभाग को भी एक के बाद एक सफलता मिल रही हैं। विभागीय टीम ने गत दिनों शुगर मिल और समालखा के रेलवे रोड स्थित एक क्लीनिक पर भी एमटीपी के मामले पकड़े थे। इनमें क्लीनिक संचालिकाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।

विभाग की टीम ने हरिनगर स्थित एसपीआर क्लीनिक पर छापा मारा। अस्पताल संचालिका सीमा के पास किसी तरह की डिग्री नहीं मिली। वह बिना डिग्री इंग्लिश दवाओं को दे रही थी। विभाग ने पुलिस को कार्रवाई के लिए लिख दिया है।
डॉ. सुधीर बतरा, डिप्टी सीएमओ

थाना पुलिस को डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर बतरा की शिकायत मिली है। पुलिस ने हरिनगर स्थित एसपीआर क्लीनिक संचालिका सीमा के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की धरकपड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रवि खुंडिया, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें