फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब मिडटाउन ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

विज्ञापन
पानीपत। तीज के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद इनरव्हील क्लब मिडटाउन की सदस्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। इनरव्हील क्लब मिडटाउन पानीपत की ओर से तीज का उत्सव बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सदस्यों ने खेलों में भाग लिया और बच्चों ने नृत्य पेश किए। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की बधाई भी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चार बच्चियों ने ‘चक दे इंडिया’ गाने पर नृत्य की प्रस्तुति दी। निवर्तमान प्रधान मंजरी गोयल, सोनू सिंगला, रेणु, सीमा बजाज, सीमा अग्रवाल और स्वाति ने भी मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा। सभी महिलाओं ने तंबोला, टिट -बिट आदि खेलों में भाग लिया। इन खेलों का संचालन नोनिका नंदा ने किया और विजेताओं को उपहार दिए गए। क्लब की सक्रिय कार्यकर्ता नोनिका नंदा और पूनम दत्ता ने मंच संचालन किया।
इस समारोह में क्लब की चार्टर प्रधान कंचन सागर, सीमा बब्बर, मुक्ता नागपाल, मोनिका सलूजा, प्रियंका दुआ, सोनू सिंगला, डॉ. अनु कालड़ा, सांझी सागर, रेणु गुप्ता, पूनम दत्ता आदि उपस्थित रहीं। क्लब प्रधान रितिका गर्ग उपप्रधान सोनू सिंघला और सचिव प्रियंका दुआ ने सभी को तीज की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें