फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इनर व्हील मिडटाउन ने गर्भवतियों व नवप्रसूताओं को बांटा प्रोटीन पाउडर

Sat, 09 Aug 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इनर व्हील पानीपत मिडटाउन की ओर से सिविल अस्पताल में विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और नर्सिंग ऑफिसर को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ मातृ व शिशु पोषण पहल के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को प्रोटीन पाउडर वितरित किया गया। इस दोहरी पहल का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साहवर्धन करना और माताओं को संतुलित पोषण के प्रति जागरूक करना रहा।
क्लब की प्रधान रूपाली चोपड़ा ने कहा कि अगस्त माह को विश्व स्तर पर स्तनपान जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। एक से सात अगस्त तक मनाया जाने वाला विश्व स्तनपान सप्ताह नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां के दूध की भूमिका को रेखांकित करता है। मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम और संपूर्ण आहार है जो न केवल पोषण देता है बल्कि रोगों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करता है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. और नर्सिंग स्टाफ ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सम्मानित करते हैं बल्कि समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य भी करते हैं। स्तनपान से न केवल शिशु को लाभ होता है बल्कि मां को भी दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब संपादिका श्वेता मिगलानी, नीतू छाबड़ा, प्रियंका दुआ और पिंकी सैनी उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें