पानीपत। इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन द्वारा जरूरतमंद परिवारों के 30 बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी सामग्री वितरित की।
परियोजना चेयरमैन अनिता चांदना ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को समय पर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना उनके बेहतर भविष्य की दिशा में सार्थक कदम है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और परिजनों को राहत मिलती है। इस सेवा कार्य में उनकी पुत्रवधू नेहा चांदना और राज नंदा का विशेष योगदान रहा।
क्लब की प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने कहा कि बच्चों की शिक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. कंचन सागर ने अनिता चांदना, नेहा चांदना और राज नंदा के सेवा भाव की सराहना की। क्लब संपादक डॉ. दीप्ति जैन ने परियोजना की जानकारी साझा की। सभी सदस्यों ने बच्चों को लगन से पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।