पानीपत। इंडियन नेशनल लोकदल ने मार्केट कमेटी की सचिव आशा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। जिसमें मंडियों में धान की खरीद और उठान तेज करने की मांग की। इसके साथ बारिश में फसल खराब होने पर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। इनेलो नेताओं ने इससे पहले अनाज मंडी का दौरा कर किसानों से बात की।
जिला प्रधान कुलदीप राठी ने कहा कि सरकार धान की खरीद के लिए धीमा रवैया अपना रही है जिससे धान का उठान नहीं हो पा रही है व किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा है। 2022 तक प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी किसानों की आय तो दोगुना नहीं हुई बल्कि खाद-बीज-युरिया का खर्च दोगुना से ज्यादा हो गया है। सरकार खराब हुई फसलों की भी जल्दी से गिरदावरी कराकर किसानों को पचास हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दें। यदि सरकार जल्दी मुआवजा नहीं देती है तो इनेलो जगह-जगह पर बड़े प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर हेमराज जागलान, राजू नांदल, अमरजीत मलिक, राजेश झट्टीपुर, एडवोकेट राजेंद्र जागलान, शमशेर देशवाल, मौलाना मुर्शलीन, सरपंच कृष्ण भौक्कर, रविंद्र बिंझौल व लखपत रोड़ मौजूद रहे।