फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो ने राज्यसभा में कांग्रेस साजिश नाकाम की : डॉ. नवीन नैन

Thu, 19 Mar 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
डॉ. नवीन नैन।
विज्ञापन
मतलौडा। इनेलो के प्रधान महासचिव डॉ. नवीन नैन भालसी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में पर्दे के पीछे साजिश चल रही थीं। अभय सिंह चौटाला ने अपनी दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व से एक ही दांव में पूरी बाज़ी पलट दी। इनेलो ने मजबूती के साथ खड़े होकर इस पूरे खेल को नाकाम किया और प्रदेश की जनता के विश्वास को कायम रखा। उन्होंने कहा कि क्रॉस वोट करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर ऐसे नेताओं को करारा जवाब देगी। यह वीरों की धरती है, जहां विश्वासघात को कभी स्वीकार नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा से सिद्धांतों और जनहित की राजनीति करती आई है और हर परिस्थिति में जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन

डॉ. नवीन नैन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें