पानीपत। इंडियन नेशनल लोकदल की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को बाबरपुर स्थित राठी फार्म हाउस पर की गई। इसमें 23 मार्च को नरवाना में आयोजित युवा सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। जिला पानीपत के प्रभारी प्रदीप गिल ने बैठक की अध्यक्षता की।
जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार से हर वर्ग दुखी है। सरकार रोजगार के अवसर खत्म करती जा रही है। प्रदेश की बजाय दूसरे प्रदेशों के युवाओं को नौकरी दे रही है। यह बड़ा घोटाला है। उन्होंने इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग के हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। सरकारी अधिकारी व कर्मचारी हर रोज हड़ताल कर रहे हैं। सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रत्येक महिला को दो हजार रुपये देने की बात कही थी। बीपीएल के कार्ड काटे जा रहे हैं। प्रदेश के अंदर इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनने के बाद सभी बीपीएल वापस बनाए जाएंगे और बुजुर्गों का मान सम्मान भत्ता दुगना किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी, पूर्व विधायक भारत सिंह, इसराना हलका प्रधान राजेंद्र जागलान, समालखा हलका प्रधान राजेश झट्टीपुर, हेमराज, रामकुमार नंबरदार, रणधीर, कृष्ण भौक्कर, अजमेर सरपंच, सुनीता शर्मा, लखपत रोड़, सतबीर अलुपुर, हरपाल महावटी, नवीन डाहर, महावीर नंबरदार, विजय पटवारी और सुरेंद्र बांगड़ मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने इसका संचालन किया।