फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रॉड और तेजधार हथियार से हमलाकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव जलालपुर के एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर बाइक अड़ाकर उसे रोकने , तेजधार हथियार और रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जलालपुर-प्रथम के विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में चालक है। 14 अगस्त को वह ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान गांव भोड़वाल माजरी से कंपनी की तरफ जाते समय मंदिर के पास दो लड़कों ने अपनी बाइक अड़ाकर उसे रोक लिया और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों उसे सुनसान रास्ते पर ले जाने की कोशिश करने लगे। उसने विरोध किया तो उन्होंने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान चार युवक और आ गए और उसे चाकू भी मारा। इसके बाद सभी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें