फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छात्राओं को महिला संबंधित अपराध की दी जानकारी

विज्ञापन
छात्राओं को जागरूक करती इंस्पेटर रेखा। पुलिस
विज्ञापन
समालखा। पुलिस की मिसिंग पर्सन यूनिट की इंचार्ज रेखा ने सोमवार को खोजकीपुर, गोयला खुर्द, गोयला कला व बापौली गांव के सरकारी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम किए। इसमें छात्राओं को महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के बारे में जानकारी दी।इंस्पेक्टर रेखा ने कहा कि किसी भी कीमत पर गलत बर्दाश्त न करें। जैसे ही महसूस हो कि गलत होने वाला है, विरोध दर्ज कराएं। पुलिस को सूचना दें। गलत करने वालों का शुरू में विरोध करें। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को बेड टच, गुड टच व आत्मरक्षा के बारे में भी जानकारी दी। दुर्गा शक्ति एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि स्कूल, कॉलेज के बाहर दुर्गा शक्ति की टीमें निरंतर गश्त पर रहती है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप उनसे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती है। छात्राएं अपने मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप इंस्टाल करें।

छात्राओं को जागरूक करती इंस्पेटर रेखा। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें