फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उद्योगपति खुद के खर्च पर मशीनें मंगा प्रतिष्ठानों से करा रहे निकासी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में पानी में डूबी मशीन को दुरुस्त करते तकनीकी कर्मचारी। प्रवक्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों पर अभी भी जलभराव की स्थिति है। उद्योगपति खुद के खर्च पर मशीनें मंगवाकर औद्योगिक प्रतिष्ठानों से पानी की निकासी करवा रहे हैं।
पानी की निकासी के अलावा फैक्टरियों में कीचड़ और गाद अब बड़ी समस्या बन गई है जोकि मशीनों और कच्चे माल के ऊपर जम गई है, ऐसे में साइंस की मशीनों के खराब होने की आशंका बन गई है। करोड़ों रुपये की मशीनों को दुरुस्त करवाना उद्योगपतियों के लिए भी काफी मुश्किल होगा, वहीं कच्चे माल की भरपाई होना नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश सहित विदेशों में जाता है सामान : छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में छोटे व बड़े कलपुर्जों के अलावा साइंस का सामान अधिकांश फैक्टरियों में तैयार किया जाता है, इसमें माइक्रोस्कोप सहित अन्य साइंस का सामान है जोकि देश के अधिकांश हिस्सोंं में जाता है और कुछ सामान विदेशों में भी भेजा जाता है, ऐसे में मशीनों के खराब होने से सामान की सप्लाई अटक सकती है और इससे श्रमिकों के रोजगार पर भी संकट आ सकता है।

अंबाला छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में पानी में डूबी मशीन को दुरुस्त करते तकनीकी कर्मचारी। प्रवक्

अंबाला छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में पानी में डूबी मशीन को दुरुस्त करते तकनीकी कर्मचारी। प्रवक्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें