फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में डूबे औद्योगिक सेक्टर: स्ट्रीट लाइटें बंद होने से उद्यमी और श्रमिक परेशान, सुरक्षा पर गहराया संकट

विज्ञापन
सेक्टर-29 सड़क पर छाया अंधेरा। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। वस्त्र नगरी के औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का हाल बदतर होता जा रहा है। शहर के प्रमुख औद्योगिक सेक्टरों में स्ट्रीट लाइटें न जलने के कारण रात के समय सड़कों पर भारी अंधेरा छाया रहता है। इससे न केवल उद्यमियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि रात की शिफ्ट में आने-जाने वाले हजारों श्रमिकों की सुरक्षा भी पूरी तरह खतरे में पड़ गई है।

शहर में चार प्रमुख औद्योगिक सेक्टर हैं। इनमें सेक्टर-25 पार्ट-1, 25 पार्ट-2, सेक्टर-29 पार्ट-1 और सेक्टर-29 पार्ट-2 शामिल हैं। इन सभी सेक्टरों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। लाइटें खराब होने और नगर निगम की अनदेखी के चलते शाम ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे के आगोश में समा जाता है। सेक्टर-29 बाईपास रोड चारों सेक्टरों के बीचोंबीच से जाता है। इस सड़क पर डिवाइडर पर पूरी लाइट नहीं जल पाती। ऐसे में पैदल निकल पाना मुश्किल हो गया है। यही हाल सेक्टरों की आंतरिक सड़कों की है।
विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठा रहे असामाजिक तत्व

सड़कों पर पसरे सन्नाटे और अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। आए दिन श्रमिकों और कर्मचारियों के साथ लूटपाट, झपटमारी और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। अंधेरा होने के कारण वारदात को अंजाम देकर हमलावर बड़ी आसानी से फरार हो जाते हैं। हरीश दीपक और नरेंद्र ने बताया कहा कि उनकी फैक्ट्रियों में रात आठ बजे और कई बार देर रात की शिफ्ट में छुट्टी होती है। सड़कों पर लाइट न होने से हमेशा डर लगा रहता है। इस मार्ग पर लूटपाट और छिनैती की कई घटनाएं हो चुकी हैं। अंधेरे की वजह से अपराधियों को पकड़ना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन


उद्यमी बोले हर मंच पर रख चुके समस्या

सेक्टर-29 पार्ट-1 के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि मुख्य बाईपास रोड से लेकर सेक्टर के अंदरूनी मार्गों तक सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह से ठप हैं, जिससे शाम होते ही आवागमन जोखिम भरा हो जाता है। वे हर मंच पर समस्या उठा चुके हैं। सेक्टर-29 पार्ट-2 के प्रधान नितिन अरोड़ा ने बताया कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उद्यमियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। स्ट्रीट लाइटों के लिए जल्द ही व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें