फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय चीन के चार्जर पर भी विश्वास नहीं करते और पाकिस्तान ने उनकी मिसाइलों पर विश्वास कर लिया : धीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बागेश्वर सरकार धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारतीय चीन के बनाए चार्जर पर विश्वास नहीं करते और पाकिस्तान ने उनकी मिसाइल और ड्रोन पर विश्वास कर लिया। अब भारतीयों ने उन्हें पाकिस्तान में जाकर मारा है। सटीक निशाने से सभी बौखला गए। उन्होंने कहा कि देश में सनातन धर्म को मजबूत बनाना है। वे इसके प्रचार को निकले हैं। अब लोगों को भी इसे मजबूत करने के लिए आगे आना होगा। ये विचार उन्होंने श्री हनुमंत कथा के तीसरे एवं अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंडित धीरेंद्र ने बताया कि अमीरों के तो हजारों लोग होते हैं लेकिन गरीब का भगवान ही होता है। उन्होंने कहा कि ‘अरे मेरे पानीपत के पागलों दुख का झूला जितना पीछे जाएगा सुख का झूला उतना ही आगे आएगा। आराम की तलब है एक काम कर आ राम की शरण में राम-राम कर’। उन्होंने कहा कि जीवन में जगदीश को अपना बनाओ। इससे जीवन खुशहाल बन जाएगा। जिंदगी में खट्टा-मीठा, हंसना-रोना सभी भाव का होना जरूरी है। दुख का झूला जीतना पीछे जाएगा सुख का झूला उतना ही आगे आएगा। ऐसे में दुख होने पर घबराए नहीं। हनुमान जी और श्रीराम का नाम जपते रहें। कथा का आयोजन अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच एवं बागेश्वर धाम सेवा मंडल पानीपत के तत्वावधान में सेक्टर-13-17 में किया गया था। वहीं श्रद्धालुओं ने सोमवार को 108 कुंडीय यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। इस दौरान प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बाबा से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ‘जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये सीता राम सीता राम कहिए’... भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। जिस पर श्रद्धालु जमकर झूमे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें