फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में विकसित देश की तरफ तेजी से बढ़ रहा भारत : सतवीर सिंह गुर्जर

Sun, 04 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कार्यक्रम में रिबन काटते मुख्याति​थि व अन्य। संवाद
विज्ञापन
सनौली। यूपी के गौतम बुद्ध नगर दादरी के पूर्व विधायक सतवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। हर क्षेत्र में एक समान विकास कराया जा रहा है। भारत विकसित देशों की तरह गति कर रहा है। उन्होंने ये बात नन्हेड़ा गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही। समाजसेवी विजय रावल की अगुवाई में शनिवार को हवन और विशाल सामूहिक भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता प्र‎शांत चौधरी, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह और पूर्व विधायक अर्जुन सिंह यमुनानगर विशेष रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजपा नेता सतवीर गुर्जर ने कहा कि हर क्षेत्र में भारत देश विकसित की ओर तेज गति से बढ़ रहा है। विश्व में भारत देश नेताओं व नागरिकों को पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा सम्मान दिया जाता है। हर गांव शहरों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। जब-जब युवाओं को सही दिशा मिली है देश एक नई शक्ति की ओर बढ़ेगा। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को समाजसेवी विजय रावल ने शॉल भेंट कर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रिबन काटते मुख्यातिथि व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें