फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनाज मंडियों में बढ़ी गेहूं की आवक नमी होने पर खरीद से पीछे हटी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। गेहूं की आवक बढ़ गई है। जिले की तीन मंडियों में 9220 क्विंटल गेहूं आया। खरीद एजेंसी नमी के चलते गेहूं खरीद से पीछे हट गई। एजेंसियों ने गेहूं में 17 से 18 प्रतिशत नमी बताई हैं। नियमानुसार 12 प्रतिशत नमी में गेहूं की खरीद की जा सकती है। ऐसे में किसानों को परेशानी की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। वहीं पानीपत अनाज मंडी में 180 क्विंटल सरसों आई है। खरीद एजेंसी हैफेड ने मंडी में आई सरसों को साथ के साथ खरीद लिया।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 12 मंडी व खरीद केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को मौसम साफ होते ही गेहूं कटाई कार्य तेज कर दिया गया। किसान खेत से सीधे मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे। बाबरपुर मंडी में 170, इसराना में 3860 और पानीपत मंडी में करीब 5190 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। खरीद एजेंसियों ने मंडी में गेहूं की नमी की जांच की। यह 17 से 18 प्रतिशत मिली। टीम इसके बाद लौट आई। किसानों की गेहूं दूसरे दिन भी नहीं खरीदी जा सकी। सिवाह गांव के किसान हरपाल और रमेश ने बताया कि वे बुधवार को गेहूं लेकर आए थे। उन्होंने मंडी में गेहूं फैला दिए थे। वीरवार को गेहूं खरीदी जा सकती थी। एजेंसियों की मनमानी के चलते किसानों को सीजन की शुरुआत में ही मंडी में रात काटनी पड़ रही हैं। ऐसे में खेत व घर का काम भी प्रभावित हो रहा है। मंडी में खरीद साथ के साथ की जानी चाहिए। बड़ौली गांव के जितेंद्र व हरपाल ने बताया कि मौसम साफ होने पर शुक्रवार को गेहूं की कटाई कराई थी। मंडी में आने पर गेहूं में नमी बता दी गई। उनको शेड के नीचे गेहूं को सूखा दिया है। अब एजेंसियों के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें