फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंत्योदय के विचारों को जीवन में उतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। भाजपा ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। काला आंब मंडल, सेक्टर-25 और जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित नैनो जंगल में तीन हजार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

काला आंब मंडल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा लेकर भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से वंचित वर्ग को सशक्त बनाना अंत्योदय की भावना के अनुरूप है।
इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी, हरपाल ढांडा, निगम आयुक्त पंकज यादव, जिला महामंत्री सुनील कंसल, सुमित जागलान, शिवानी पांचाल, अनीता चावला और जिला मीडिया प्रभारी ओमदत्त आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें