फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गहनों की आयकर विभाग करेगा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत स्टेशन पर पकड़े 66 लाख रुपये के गहने और 24 लाख रुपये नकदी की जांच आयकर विभाग करेगा। आरपीएफ ने इसको लेकर आयकर विभाग को पत्र लिखा है। वहीं आरोपी को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार, अमित कुमार और जितेंद्र ने मंगलवार को गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर-एक पर दिल्ली साइड यार्ड से रेल लाइन पार करते समय एक युवक को पकड़ा थ। उसने अपनी पहचान वार्ड- आठ स्थित कृष्ण नगर निवासी कृष्ण कुमार के रूप में बताई। आरपीएफ ने उसकी तलाशी ली तो उसके थैले से करीब 24.10 लाख रुपये नकद और करीब 66 लाख कीमत के गहने बरामद हुए थे। आरपीएफ ने उससे इनका ब्यौरा मांगा तो वह कुछ नहीं दे पाया था। ऐसे में उसको गिरफ्तार कर लिया था। सूचना मिलने पर आयकर विभाग के इंस्पेक्टर अशोक गोयल मौके पर पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की।
आरोपी कृष्ण कुमार से चांदी के 13 कड़े, सोने के दो कड़े, चांदी की एक अंगूठी, सोने की एक अंगूठी, सात पैकेट में सोने के 12 टुकड़े, दस रुपये का सोने का सिक्का, सोने की दो बालियां, पत्ते के आकार का सोने का टुकड़ा, सोने की एक घड़ी, 132 ग्राम सोने का सैट, 125 ग्राम सोने का एक सेट, सोने के 1.860 ग्राम के टाप्स, सोने की 11.140 ग्राम की सोने की अंगूठी बरामद हुुई। इनकी कीमत लगभग 66 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार ने प्रारंभिक पूछताछ में आरपीएफ को बताया कि पानीपत में सोने के कई व्यापारी इस तरह सामान लेकर आते हैं। वे दिल्ली से ऑर्डर पर सामान मंगवाते हैं। कई बार स्वयं तो कई बार दूसरे लोगों से यह सामान मंगवाते हैं। एजेंट के माध्यम से मंगवाने पर कमीशन देना पड़ता है।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें