कोटक महेंद्रा बैंक जीटी रोड के जीएम, ब्रांच मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर धोखाधड़ी में फंस गए हैं।
वेस्ट व्यापारी ने उन पर 6528 डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इनकी कीमत 4, 12,895 रुपये है।
वेस्ट व्यापारी को अब जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। थाना शहर पुलिस ने जीएम समेत तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी, जाली कागज इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
मामला थाना शहर के अंतर्गत जीटी रोड स्थित महेंद्रा कोटक बैंक का है। शिव नगर स्थित वेस्ट ट्रेडर बिजेंद्र ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है।
बिजेंद्र ने बताया कि उसका वेस्ट का काम है और वह बंगलादेश समेत अन्य कई देशों से वेस्ट इंपोर्ट करता है। उसने आरोप लगाया कि गत दिनों बंगलादेश से वेस्ट लाना था और उसका महेंद्रा कोटक बैंक में खाता है।
उसने बैंक में 4,12,895 रुपये जमा करा दिए और बंगलादेश स्थित उत्तरा बैंक में ट्रांसफर करने की कही। यह राशि 6580 डॉलर थी।
आरोप है कि कोटक महेंद्रा बैंक के जीएम, ब्रांच मैनेजर रचित टंडन और असिस्टेंट मैनेजर अर्जुन ने जाली कागजों के आधार पर अपना कमीशन काटकर 6528 डॉलर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के किसी खाते में ट्रांसफर कर दिए।
वह बैंक की ओर से राशि ट्रांसफर करने की बात कहने के बाद बंगलादेश वेस्ट लेने चला गया।
उसने वह यहां से वेस्ट लेकर पानीपत के लिए चल पड़ा, लेकिन उसको बॉर्डर पर रोक लिया और महेंद्रा कोटक बैंक पानीपत की ओर से किसी तरह की राशि ट्रांसफर न करने की बात कही। उन्होंने राशि न मिलने पर उसका माल वापस कर दिया।
अब दे रहे जान से मारने की धमकीउसने पानीपत में आकर बैंक अधिकारियों से बात की तो उन्होंने अपनी गलती मानी और पैसा दोबारा ट्रांसफर करने की बात कही। उन्होंने यूनियन बैंक से पैसा मंगाया, लेकिन उक्त बैंक की ओर से भी 822 रुपये अपना कमीशन काट लिया। उसने आरोप लगाया कि बैंक की ओर से राशि ट्रांसफर तो कर दी, लेकिन अब अगला बैंक इसको मानने को तैयार नहीं है। उसने आरोप लगाया कि कोटक महेंद्रा बैंक के जीएम, ब्रांच मैनेजर अर्चित टंडन और असिस्टेंट मैनेजर अर्जुन ने उसको जाली कागजों के आधार पर 6528 डॉलर की चपत लगा दी और अब उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना शहर पुलिस ने उसकी शिकायत पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वर्जन पुलिस को शिवनगर स्थित वेस्ट व्यापारी की शिकायत मिली है। उसने कोटक महेंद्र बैंक के जीएम, ब्रांच मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसमें तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी। एसआई रामकुमार, जांच अधिकारी, थाना शहर, पानीपत।