फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में सनसनीखेज वारदात: न्यू मॉडल टाउन में मकान पर अंधाधुंध फायरिंग, कार और पानी की टंकी को लगी गोलियां

Thu, 12 Jun 2025 01:07 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। मकान की दीवार पर कई गोलियों के निशान पाए गए हैं, जबकि वहां खड़ी एक कार और पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के न्यू मॉडल टाउन में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक मकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में मकान की दीवार, एक कार और पानी की टंकी को गोलियां लगीं। घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना न्यू मॉडल टाउन के एक रिहायशी इलाके में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। मकान की दीवार पर कई गोलियों के निशान पाए गए हैं, जबकि वहां खड़ी एक कार और पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त हुई है।

मॉडल टाउन पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, यह घटना आपसी रंजिश या किसी पुराने विवाद का नतीजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें