डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हुड्डा में हवन कर उसमें आहुती डालते हुए प्रबंधन व अन्य।
पानीपत। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल सेक्टर-12 के निर्मित गतिविधि कक्ष का उद्घाटन विद्यालय की परंपरानुसार वैदिक यज्ञ किया गया। विद्यालय के चेयरमैन इंद्रजीत बत्रा ने गतिविधि कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद छात्रा दिपांशी ने सुंदर भजन प्रस्तुति दी।
चेयरमैन इंद्रजीत बत्रा ने कहा कि कुछ वर्षों से इस स्थान की अति आवश्यकता महसूस की जा रही थी जो इस कक्ष के बनने के साथ पूरी हो गई है। प्राचार्या रेखा वर्मा ने भी विशेष रूप से चेयरमैन इंद्रजीत बत्रा के साथ विद्यालय की संपूर्ण प्रबंध समिति डाॅ. राकेश संधु (मैनेजर), एसएस चौधरी (रीजनल डायरेक्टर), सतपाल आर्य (वाइस चेयरमैन) का इस कक्ष निर्माण में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह नव गतिविधि कक्ष विद्यालय की सभी गतिविधियों में नव संचार भरेगा व हमारा विद्यालय उत्तरोत्तर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेगा।