संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। बापौली मार्किट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन राजेंद्र रावल का पदभार ग्रहण समारोह शनिवार को अनाज मंडी बापौली में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर नवनियुक्त चेयरमैन राजेंद्र रावल ने सभी नवनियुक्त कमेटी सदस्यों के साथ वीरवार को बैठक की। जानकारी देते हुए नवनियुक्त चेयरमैन राजेंद्र रावल ने बताया कि समारोह में समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। साथ ही इस दौरान भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद होंगे।