फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोटापा निवारण शिविर में योगासान और प्राणायाम के साथ कराई सूक्ष्म क्रिया

Sat, 30 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
शिविर में योग क्रियाएं करते योग प्रेमी। स्रोत : संस्थान - फोटो : Archive
विज्ञापन
पानीपत।भारतीय योग संस्थान जिला टैगोर द्वारा हाली पार्क में आयोजित मोटापा निवारण शिविर का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा। शिविर में योग प्रेमियों ने सूक्ष्म क्रियाएं, योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। इसमें करीब 120 योग प्रेमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जिला प्रधान डॉ. अनिल भाटिया ने बताया कि योग क्रिया करने से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग और प्राणायाम को शामिल करना चाहिए। क्योंकि एक बार मोटापा बढ़ने से उसे कम कर पाना उतना ही मुश्किल होता है और मोटापा अनेक बीमारियों का कारण है और इससे शरीर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। सुबह-शाम एक घंटा स्वयं हो देना जरूरी है ताकि हम स्वस्थ रह सके। इस अवसर पर सनी बजाज, तमन्ना, सुभाष सैनी, नीतू शर्मा, नीतू प्रजापति उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें