फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ई-बसों में टिकट काटने के नाम पर की जा रही खानापूर्ति

Sat, 06 Jun 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ई डिपो के बाहर फ्लाईओवर के नीचे खड़ी ई बसे। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पानीपत। शहर में शुरू की गई ई-बस सेवा यात्रियों के लिए राहत का माध्यम तो बनी है, लेकिन संचालन व्यवस्था में कई खामियां भी सामने आ रही हैं। यात्रियों की टिकट ऑनलाइन मशीनों से काटने के बजाय मैनुअल टिकट जारी की जा रही हैं। इसके अलावा कई बसों में परिचालक निर्धारित वर्दी के बिना ड्यूटी करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ बसों में विद्यार्थियों के पास भी मान्य नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि ई-बसों में आधुनिक सुविधाओं का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं अभी पूरी तरह लागू नहीं हो सकी हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है।

शहर में ई-डिपो, लाल बत्ती चौक, संजय चौक, रेलवे रोड, अनाज मंडी और असंध पुलिस चौकी सहित कई प्रमुख स्थानों पर बस क्यू शेल्टर नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को तपती धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को की गई पड़ताल में पाया गया कि अधिकांश ई-बसों में परिचालक निर्धारित वर्दी के बिना ही टिकट काट रहे थे। साथ ही ऑनलाइन टिकटिंग मशीनों का उपयोग नहीं किया जा रहा था और यात्रियों को मैनुअल टिकटें दी जा रही थीं। इसके अलावा कई बसों में रूट की जानकारी प्रदर्शित करने वाली एलईडी स्क्रीन भी बंद मिलीं, जिससे यात्रियों को रूट पहचानने में कठिनाई हुई।

ई-बसों के संचालन से शहर वासियों को एक नई सौगात मिली है। इससे लोकल और अन्य रूटों पर भी यात्रियों को राहत मिली है। परिचालकों द्वारा निर्धारित वर्दी नहीं डालने पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। अगले सप्ताह से परिचालकों को ऑनलाइन टिकट मशीन वितरित की जाएगी।
विज्ञापन



विक्रम कांबोज महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें