फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज

Sat, 30 May 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग लड़कियों से दुराचार करने के प्रयास के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति गलत नीयत से उसके पास आया और दुष्कर्म का प्रयास किया।

इस दौरान एक महिला ने भी आरोपी की सहायता की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं एक  अन्य गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी बारह वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी आरोपी के घर किसी कार्य से गई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें