फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कहीं चलेगा लेजर शो तो कहीं बड़ी स्क्रीन पर दिखेगी हनुमान अंश

Mon, 19 Oct 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में इस बार दशहरा कमेटियों द्वारा विजयादशमी महोत्सव भव्य और तकनीकी रूप से आधुनिक रंग दिया है। दशहरा से एक दिन पहले यानी सोमवार को ही शहर के अलग-अलग मैदानों में लेजर शो, हनुमान पर आधारित विशेष फिल्म के प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का शानदार आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर 13/17 में पांच पुतलों का होगा दहन, आज दिखाई जाएगी हनुमान अंश
श्री राम दशहरा कमेटी (रजि.), बरसत रोड द्वारा सेक्टर 13/17 स्थित विशाल दशहरा मैदान में बैठकों का दौर पूरा कर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा और वरिष्ठ उपप्रधान हरबंस आनंद ने बताया कि इस बार 20 अक्तूबर को होने वाले मुख्य समारोह में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद, खर और दूषण के पांच विशालकाय पुतलों के साथ-साथ भव्य लंका का दहन किया जाएगा। इसमें रावण की ऊंचाई 70 और बाकी पुतलों की ऊंचाई 60-60 फीट होगी। सोमवार शाम को छह बजे से मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर हनुमान अंश फिल्म दिखाई जाएगी। मीडिया प्रभारी विपिन बजाज और हरीश अरोड़ा ने बताया कि व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए वीआईपी प्रवेश के लिए क्यूआर कोड प्रणाली, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इसके अलावा पंजाब का मशहूर जुगनी ढोल आकर्षण का केंद्र रहेगा और रावण दहन का समय शाम 5:53 बजे निर्धारित किया गया है।सेक्टर-25 में लेजर शो, सेक्टर-24 में लगेगा श्रीराम दरबार
दशहरा उत्सव को लेकर अन्य स्थानों पर भी तैयारियां चरम पर हैं। सनौली रोड दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा ने बताया कि सेक्टर-25 स्थित दशहरा मैदान में सोमवार शाम को शहरवासियों के लिए विशेष लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। वहीं श्री कृष्णा क्लब द्वारा सेक्टर-24 में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को मंच पर भगवान श्रीराम के स्वरूप आकर श्रद्धालुओं को अपना पावन आशीर्वाद देंगे। सभी कमेटियों के पदाधिकारियों ने पानीपत पुलिस प्रशासन और नगरवासियों से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में सहयोग करने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें