फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पर पिता की गंदी नजर: नहलाने के बहाने उतारे कपड़े, चीखने पर पहुंची छोटी बहन; चुप रहने के लिए थमाए 20 रुपये

Sat, 28 Jun 2025 07:34 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

महिला का आरोप है कि 23 जून को वह फैक्टरी में काम करने के लिए गई थी। घर पर उसका पति और बच्चे थे। पति ने सौतेली बेटी के साथ यौन शोषण का प्रयास किया। उसे नहलाने के बहाने उसके कपड़े उतार दिए। उसने उसके अंगों को भी नोच दिया।
विज्ञापन
बेटी पर पिता की गंदी नजर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत स्थित औद्योगिक थाना सेक्टर-29 क्षेत्र की एक कॉलोनी में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के यौन शोषण करने का प्रयास किया। आरोपी से बचने के लिए बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो छोटी बहन वहां आ गई। जिसके बाद आरोपी उसे छोड़ दिया। उसे 20 रुपये देकर दुकान से खाने की चीज लाने का लालच देकर चुप करा दिया। बाद में बच्ची ने मां को सारी बात बताई। पुलिस ने मां की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बीमारी से हो गई थी पहले पति की मौत
महिला ने थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के बदायूं जिले के एक गांव की रहने वाली है। उसके पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी। पहली शादी से उसकी 11 साल की एक बेटी है। उसने 10 साल पहले दूसरी शादी की थी। जिसके बाद वह पानीपत में सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी में रहने लगे थे। 

वारदात के दिन काम पर गई थी मां
महिला का आरोप है कि 23 जून को वह फैक्टरी में काम करने के लिए गई थी। घर पर उसका पति और बच्चे थे। पति ने सौतेली बेटी के साथ यौन शोषण का प्रयास किया। उसे नहलाने के बहाने उसके कपड़े उतार दिए। उसने उसके अंगों को भी नोच दिया। जिससे बच्ची ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसकी छोटी बहन के आने के बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

बच्ची ने मां को बताई आपबीती
पीड़िता ने वीरवार को अपनी मां को पूरी बात बताई। उसकी मां थाने पर पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 के कार्यकारी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें