फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, चार घायल

Sat, 15 Mar 2014 11:00 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को रिफाइनरी के नजदीक बाइक व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। दलीप निवासी रेर कलां के परिजनों ने बताया कि वह रिफाइनरी में काम करता था और वह बीती रात को साइकिल पर घर आ रहा था। रिफाइनरी से कुछ दूरी पर एक बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में दलीप की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक सवार राजू निवासी पूठर घायल हो गया।

शहर में बबैल रोड पर ऑटो की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जयपाल व सुभाष निवासी सनौली कलां शनिवार को मोटरसाइकिल पर पानीपत आए थे। बबैल रोड गैस गोदाम के पास एक ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें जयपाल व सुभाष घायल हो गए। राहगीरों ने उनको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें